बलरामपुर में स्कूलों के निरीक्षण में दो शिक्षक मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में स्कूलों के निरीक्षण में दो शिक्षक मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश


बलरामपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. निरापुरे ने आज मंगलवार को विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था और पाठ्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्राथमिक शाला पण्डोपारा में प्रधान पाठक सुदेश्वर समट और सहायक शिक्षक गणेश राम राठिया अनुपस्थित मिले। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला गौरापारा, चम्पापुर, कोदाकी और चन्दोरा में शिक्षक उपस्थित मिले। वहीं, हाई स्कूल भेंडरी में डीईओ ने शिक्षकों से चर्चा कर निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक कार्यों में नियमितता बनाए रखने और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने रनहत धान खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने और किसानों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

डीईओ ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और नियमित अध्यापन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story