बैगलेस डे पर क्विज प्रतियोगिता, अब हर शनिवार अलग-अलग विषयों पर होगी गतिविधि

WhatsApp Channel Join Now
बैगलेस डे पर क्विज प्रतियोगिता, अब हर शनिवार अलग-अलग विषयों पर होगी गतिविधि


बलरामपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मिशन आचार्य के तहत शनिवार को बैगलेस डे पर बलरामपुर और राजपुर विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। किताबों के बोझ से मुक्त इस दिन विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने और विषयों की समझ मजबूत करने का प्रयास किया गया।

इसी क्रम में जिला मिशन समन्वयक चन्द्र भूषण ने राजपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला बड़ौली, खोड़रो और बारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में आयोजित क्विज प्रतियोगिताओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों की भागीदारी देखी।

जिला मिशन समन्वयक ने प्रधान पाठकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग विषयों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाए, ताकि बच्चों की सभी विषयों में समझ विकसित हो और पढ़ाई को रोचक बनाया जा सके। उन्होंने नवंबर माह तक निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story