पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 28 व 29 अक्टूबर को बलरामपुर प्रवास पर रहेंगे
बलरामपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद और उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा अगले सप्ताह बलरामपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पदाधिकारी 28 अक्टूबर को बलरामपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। प्रवास के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता भी करेंगे।
अध्यक्ष नेहरू राम निषाद को कैबिनेट मंत्री और उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। उनके प्रवास के दौरान पिछड़ा वर्ग से जुड़े विषयों और जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

