विधानसभा सत्र के लिए बलरामपुर जिला कार्यालय में विधानसभा सेल गठित, आर.एस. लाल बनाए गए नोडल अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी सत्र 14 से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा। सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण, आश्वासनों और अन्य विषयों से संबंधित जानकारी निर्धारित समय-सीमा में शासन को भेजने के लिए बलरामपुर जिला कार्यालय में विधानसभा सेल का गठन किया गया है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर आर.एस. लाल को विधानसभा सेल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अधीक्षक संजय कुमार मरई को सेल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजदेव सिंह और विकास बखला को विधानसभा सेल में सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गठित सेल विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों और अन्य विषयों से संबंधित जानकारी के संकलन तथा निर्धारित समय में शासन को भेजने का कार्य करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778442 Articles

Share this story