अर्नब चक्रवात का बलरामपुर में असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम

WhatsApp Channel Join Now
अर्नब चक्रवात का बलरामपुर में असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम


बलरामपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। अर्नब चक्रवात का असर अब उत्तर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह से बलरामपुर जिले में आसमान पर बादल छाए रहे और कई जगह बारिश हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे ठंड भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर 28 और 29 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान जिले में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। बुधवार को भी बलरामपुर में दिनभर मौसम बदला हुआ रहने और शाम के समय बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण लोगों को मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।

मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को कटी हुई फसल और खेतों में रखी उपज को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

इधर, चक्रवात की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। आम नागरिकों से भी सावधानी बरतने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767997 Articles

Share this story