बलरामपुर : विशेष आधार शिविर में पहुंचे 411 आवेदन, 15 काे 16 को कुसमी में लगेगा शिविर

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : विशेष आधार शिविर में पहुंचे 411 आवेदन, 15 काे 16 को कुसमी में लगेगा शिविर


बलरामपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। आधार कार्ड में सुधार और नए पंजीयन की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने चिप्स के सहयोग से जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर में विशेष आधार शिविर आयोजित किया। बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर में कुल 411 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें नाम और जन्मतिथि में सुधार से जुड़े आवेदन सबसे अधिक रहे।

शिविर में नाम सुधार के 220 और जन्मतिथि सुधार के 135 प्रकरण प्राप्त हुए। इसके अलावा नए आधार पंजीयन के 13, बायोमेट्रिक मिलान के 12 और लिंग परिवर्तन के 12 आवेदन दर्ज किए गए। आधार निरस्तीकरण के छह, सुधार की निर्धारित सीमा पार होने के पांच और अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन के तीन प्रकरण मिले। वहीं, आधार लॉक और दिव्यांगजन से संबंधित दो-दो तथा निष्क्रिय आधार का एक प्रकरण दर्ज किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, आधार से वंचित नागरिकों को पंजीयन की सुविधा देने और आधार कार्ड में दर्ज गलतियों को सुधारने के उद्देश्य से ये शिविर लगाए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के पंजीयन, सुधार और अद्यतन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय शंकरगढ़ और शुक्रवार 16 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय कुसमी में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। दोनों स्थानों पर शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। यहां नए आधार कार्ड बनवाने के साथ ही आधार में नाम, जन्मतिथि सहित अन्य जरूरी सुधार और अद्यतन कराने की सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story