बलरामपुर में 133 पटवारी हड़ताल पर, 128 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में 133 पटवारी हड़ताल पर, 128 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई


बलरामपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में पटवारियों की हड़ताल जारी है। 13 अक्टूबर से चल रही इस हड़ताल में जिले के 133 पटवारी शामिल हैं, जबकि 17 पटवारी काम पर उपस्थित हैं। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पटवारियों के कुल 200 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 150 पदों पर नियुक्तियां हैं।

हड़ताल पर गए सभी 133 पटवारियों को प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद अब तक किसी भी पटवारी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। प्रशासन ने बुधवार काे नियमानुसार 128 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की है।

इसके अलावा हड़ताल के दौरान 14 पटवारियों को निलंबित किया गया है, जबकि तीन पटवारी हड़ताल शुरू होने से पहले से ही निलंबित हैं। हड़ताल में शामिल पटवारियों को अक्टूबर का वेतन भी जारी नहीं किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story