बालोद जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
बालोद जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


बालोद जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


बालोद/रायपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के एक छात्र ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।

डौंडी पुलिस ने गुरुवारर काे बताया है कि मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि आज सुबह विनय कुमार पीटी में शामिल होने नहीं गया था। इसके बाद जब पीटी से बाकी बच्चे वापस आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। छात्र को कमरे में फंदे पर लटका देख विद्यालय में हड़कंप मच गया। छात्र ने विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फांसी लगाई है।

डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र ने आखिर यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story