उत्साहपूर्वक मनाया गया बाबा रामदेव का जन्मोत्सव, गूंजे बाबा के जयकारे

WhatsApp Channel Join Now
उत्साहपूर्वक मनाया गया बाबा रामदेव का जन्मोत्सव, गूंजे बाबा के जयकारे


उत्साहपूर्वक मनाया गया बाबा रामदेव का जन्मोत्सव, गूंजे बाबा के जयकारे


धमतरी, 22 सितंबर (हि.स.)। इतवारी बाजार के समीप स्थित रामदेव बाबा मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर मंगलवार को शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल अनुयायियों का उत्साह देखते ही बना।

जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के तहत सोमवार को को सुबह 10 बजे मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद आरती की गई और दोपहर में श्रद्धालुओं ने बाबा को 56 भोग अर्पित किया। इसके बाद भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। रात साढ़े आठ बजे रायपुर के तरुण सोनी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

रामदेव बाबा मंदिर समिति द्वारा आयोजित जन्मोत्सव की शुरुआत 13 सितंबर को हुई। सुबह से लेकर शाम तक विविध कार्यक्रम हुए। आयोजन के दौरान हवन-पूजन और भंडारा में अजय बरड़िया, हुकुम गोलछा, प्रकाश शर्मा, दीनू सोनी, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जन्मोत्सव के समापन अवसर पर 22 सितंबर को भादवा सुदी एकादशी के दिन शाम चार बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शाम छह बजे घड़ी चौक में महाआरती हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story