धमतरी से अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी से अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ


धमतरी से अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ


धमतरी, 28 अगस्त (हि.स.)। धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा आयोजित अयोध्या-काशी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ गुरुवार 28 अगस्त को नए बस स्टैण्ड से श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस अवसर पर “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महापौर रोहरा ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या और काशी की यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अवसर है। ऐसी यात्राएँ समाज में आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।

इस आयोजन में धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी भी भक्ति भाव से उपस्थित रहे। अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव सचिन सतराम वासानी, कोषाध्यक्ष नीरज किरण और संरक्षक मनीष चंद्राकर सहित संयोजक तेजपाल जैन, अशोक दुम्बानी, दिनेश पंजवानी, लक्ष्मण लालवानी, भावेश बाजपेयी, विजय जसूजा, ललित चंद्राकर, नवीन साहू, उत्तम सिंह, रेवती रमण तिवारी, प्रदीप जैन, ऐश्वर्या सिंह, नीरज नाहर, राकेश साहू, रूपेंद्र साहू, नितेश हिरवानी, चंद्रदीप, दिनेश डे, सतीश नाहर और रोशन साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। बसों में सवार होकर वे भक्ति गीत गाते और जयकारे लगाते रवाना हुए। सभी श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के दर्शन हेतु बेहद रोमांचित और उत्साहित नजर आए। इस धार्मिक यात्रा को लेकर पूरे शहर में आस्था और उमंग का माहौल व्याप्त रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story