बलौदाबाजार : जिले में अब तक 764.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 9 अगस्त (हि.स.)। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 7 अगस्त 2026 तक 764.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

रविवार को भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक तहसील टुण्डरा में 1045 मिमी, बलौदाबाजार में 872.9 मिमी, पलारी में 775.5 मिमी, सोनाखान 685.6 मिमी., लवन में 701.1 मिमी, सुहेला 717.1मिमी, कसडोल 693.6 मिमी, सिमगा में 693.5 मिमी एवं भाटापारा में 699.1 मिमी, वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 68836.4 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 764.8 मिमी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story