जिले में अब तक 72.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Jul 3, 2026, 17:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अम्बिकापुर 03 जुलाई (हि.स.)। भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज शुक्रवार काे बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 12.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 22.5 मिमी वर्षा तहसील लखनपुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 72.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून से 03 जुलाई तक अम्बिकापुर में 95.6, दरिमा में 53.3, लुण्ड्रा में 30.8, सीतापुर में 61.1, लखनपुर में 120.3, उदयपुर में 68.0, बतौली में 55.9 एवं मैनपाट में 94.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

