महासमुंद : जिले में अब तक 275.1 मिलीमीटर औसत वर्षा

WhatsApp Channel Join Now

सर्वाधिक वर्षा सरायपाली तहसील में 386.3 मिलीमीटर

महासमुंद 06 जुलाई (हि.स.)। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 386.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 301.3 मिलीमीटर, महासमुंद में 281.1 मिलीमीटर, बसना में 234.6 मिलीमीटर, कोमाखान में 225.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 222.9 मिलीमीटर बागबाहरा तहसील में दर्ज की गई। आज 06 जुलाई को 85.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 128.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 97.7 मिलीमीटर, बसना में 90.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 68.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 66.5 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 62.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story