भगवान शालीग्राम के साथ माता तुलसी का हुआ श्रीशुभ विवाह

WhatsApp Channel Join Now
भगवान शालीग्राम के साथ माता तुलसी का हुआ श्रीशुभ विवाह


जगदलपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। श्रीजगन्नाथ मंदिर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के द्वारा श्रीशुभ तुलसीविवाह का आयोजन किया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर में आज रविवार सुबह से ही 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान के साथ भगवान शालीग्राम के साथ श्रीशुभ तुलसी विवाह जारी रहा। वर पक्ष की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार पाण्डे एवं उनके परिवार, ग्राम गुरिया तथा वधु पक्ष की जिम्मेदारी अश्वनी पाणिग्राही एवं उनके परिवार, ग्राम सुधापाल द्वारा विवाह के रस्मों का निर्वहन किया।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने बताया कि परंपरानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के सदस्यों की उपस्थिति में दिन में विवाह के रस्मों का निर्वहन किया जाता रहा देर शाम शुभ मुहर्त में श्रीजगन्नाथ मंदिर से वर पक्ष भगवान शालीग्राम ओर जितेन्द्र कुमार पाण्डे के नेतृत्व में भगवान शालीग्राम की बारात रविवार रात्री 7:30 बजे श्रीजगन्नाथ मंदिर से निकाल कर रथ परिक्रमा स्थल गोलबाजार चौक, दंतेश्वरी मंदिर चौक से होकर वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंची जहां वधु पक्ष अश्वनी पाणिग्राही व उनके परिवार, ग्राम सुधापाल एवं समाज के सदस्यों द्वारा भगवान सालीग्राम का स्वागत कर भगवान शालीग्राम एवं माता तुलसी का श्रीशुभ विवाह विधि-विधान पूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान समाज के 14 क्षेत्र के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781611 Articles

Share this story