सुबह 5:38 से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: पंडित बालेन्द पाण्डेय

WhatsApp Channel Join Now
सुबह 5:38 से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: पंडित बालेन्द पाण्डेय


सुबह 5:38 से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: पंडित बालेन्द पाण्डेय


भद्रा और चंद्रग्रहण का प्रभाव नहीं

धमतरी, 27 अगस्त (हि.स.)। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन

पर्व आज 28 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर

पूरे अंचल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर विप्र विद्वत परिषद, धमतरी का कहना है कि इस वर्ष

रक्षाबंधन के दिन भद्रा एवं चंद्रग्रहण का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में

बहनें विधि-विधानपूर्वक अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके

सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना कर सकेंगी। परिषद के अध्यक्ष पंडित

बालेन्द पाण्डेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

प्रातः 5:38 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा।

मीडिया प्रभारी पंडित राजकुमार

तिवारी ने कहा कि इस शुभ अवधि में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके

सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करेंगी, वहीं भाई भी बहन की रक्षा और

सम्मान का संकल्प लेंगे। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने की परंपरा नहीं,

बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत

करने वाला पर्व है। पर्व को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिल

रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story