रायगढ़ में 31 अक्टूबर को पहाड़ मंदिर के पास आयुष स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

WhatsApp Channel Join Now

रायगढ़, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिला आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ के कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास स्कूल मेंआगामी 31 अक्टूबर शनिवार को प्रातः दस बजे से सायंकाल 4 बजे तक जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उक्ताशय की जानकारी शनिवार को डॉ विजयलक्ष्मी चंद्रा द्वारा दी गई।

स्वस्थ समाज समृद्ध रायगढ़ के लिए इस आयुष मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया जाएगा और आवश्यकतानुसार निशुल्क ओषधि वितरण किया जाएगा । रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली से सम्बंधित जानकारी, दीर्घकालीन रोगों में सहायक उपचार सम्बन्धी जानकारी के अलावा आयुष पद्धतियों द्वारा परामर्श और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा ।

जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ ने जिले के समस्त नागरिकों से इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story