जांजगीर चांपा: जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण हेतु 28 से 30 अप्रैल तक शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल (हि. स.)।जांजगीर-चांपा जिले के दिव्यांगजनों के दिव्यांगता को न्यून करने तथा उन्हें गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य से 28 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटिड एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये जायेंगे । इनमें मोटराईज्ड ट्रांयसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टीक, बेलकेन, ब्रेलकीट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सी.पी. चेयर, सेलफोन, कैलिपर्स इत्यादि सामग्री शामिल हैं ।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग ने बताया कि 28 अप्रैल को जनपद पंचायत अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा जनपद पंचायत बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित होगा। 29 अप्रैल को जनपद पंचायत पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा जनपद पंचायत नवागढ़ के जनपद पंचायत परिसर नवागढ़ में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 30 अप्रैल को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में सम्मिलित होने वाले दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड (अनिवार्य रूप से) 40 प्रतिशत या अधिक अन्य सहायक उपकरण हेतु एवं 100 प्रतिशत दिव्यांग नेत्रहीन दिव्यांग हेतु (सुगम्य केन एवं स्मार्ट फोन हेतु), आय प्रमाण पत्र - जिनकी सभी स्त्रोंतो से मासिक आय रूपये 22,500 प्रतिमाह से कम हो,आवासीय प्रमाण पत्रए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

