रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात
May 21, 2026, 13:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 21 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज गुरुवार काे राजनांदगांव स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन को राज्य के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

