नुआखाई पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
नुआखाई पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दी शुभकामनाएं


रायपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उत्कल समाज एवं प्रदेश वासियों को नुआखाई की बधाई शुभकामनाएं दी है।

डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुये इस पर्व की विशेषता पर कहा कि, पश्चिमी ओडिशा में नए चावल आने की खुशी में इस त्यौहार को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन बाद नुआखाई पर्व मनाया जाता है। यहाँ पर नुआ का मतलब होता है नया और खाई का मतलब होता है खाना। नुआखाई का मतलब यह है कि नए खाने की फसल उग आई हैं और इसी खुशी में हर साल नुआखाई त्यौहार पूरे उल्लास के साथ में मनाया जाता है। इस दिन चावल का पारंपरिक रूप से केक भी बनाया जाता है जिसे अरसा पीठा के नाम से जाना जाता है। इस दिन माँ समलेश्वरी देवी को नए चावल अर्पित किये जाते है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Share this story