अरुण पन्नालाल छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का सरगना : विधायक अजय चंद्राकर

WhatsApp Channel Join Now
अरुण पन्नालाल छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का सरगना : विधायक अजय चंद्राकर


रायपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र हैं। अरुण पन्नालाल छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का सरगना है, जिसकी पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिए।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, अरुण पन्नालाल खुद कब धर्मांतरित हुए? कितने संस्थाओं से उन्हें पैसे मिले? इसका उपयोग कहां हुआ? आजीविका कैसे चल रही है? ऐसे सारे विषय में प्रशासन को जांच करना चाहिए। पन्नालाल विदेशी फंडिंग के यहां का सरगना है। मैं मांग करता हूं कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story