प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी के दूसरे दिन करीब आठ हजार नागरिकों ने किया अवलोकन

WhatsApp Channel Join Now
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी के दूसरे दिन करीब आठ हजार नागरिकों ने किया अवलोकन


प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी के दूसरे दिन करीब आठ हजार नागरिकों ने किया अवलोकन


जांजगीर, 20 फरवरी (हि. स.)। जांजगीर-चांपा की लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में दिल्ली के फ्रेंड्ज़ एक्जिबिशन एंड प्रमोशन की तरफ से और लेडीज सर्कल इंडिया की सहयोग से यहां के पुलिस परेड ग्राउंड में हो रही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 प्रदर्शनी को दूसरे दिन करीब आठ हजार नागरिकों ने देखा, अवलोकन किया। 21 फरवरी को यह प्रदर्शनी का आखरी दिन है। दोहपर 12 : 30 बजे सांसद कमलेश जांगड़े और छत्तीसगढ़ विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की उपस्थिति में समापन समारोह होगा।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी जांजगीर के नागरिकों ने भ्रमण किया। आज के एक ही दिन में करीब आठ हजार से ज्यादा छात्रों, युवाओं और नागरिकों ने प्रदर्शनी को करीब से देखा और जाना तथा जानकारी साझा की । प्रदर्शनी में दिनभर कई प्रतियोगिता भी हुई , जिसमें आये स्कूली छात्रों को सवाल पूछने के बाद मिले सही जवाबों से गिफ्ट देकर गौरवान्वित किया गया।

प्रदर्शनी को यशस्वी कराने के लिए फ्रेंड्ज़ एक्जिबिशन की तरफसे दीपक सिंग मेहता, संतोष पवार, अखिला श्रीनिवासन, दत्ता थोरे, महालक्ष्मी, साक्षी सैनी, साक्षी रावत, कनिष्का शुक्ला, आकांक्षा झा, आकृति तिवारी, संगीता, अनुराग गोस्वामी, एम. डि. मेहराज आदि ने विशेष परिश्रम किया ।

प्रदर्शनी में मिल रही है विभागों की जानकारी

विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के स्टॉलों पर लोगों ने योजनाओं, तकनीकों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से कृषि, उद्योग, स्वरोजगार, वित्तीय सेवाओं, महिला एवं बाल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यटन से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद, भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड, केंद्रीय भंडारण निगम, भारतीय चाय बोर्ड, छत्तीसगढ़ कृषि विभाग, कर्नाटक साबुन एवं डिटर्जेंट्स लिमिटेड, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, केंद्रीय रेशम बोर्ड, भारतीय पैकेजिंग संस्थान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग, तमिलनाडु बागवानी विभाग, तटीय जलीय कृषि प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ उद्यानिकी विभाग, भारतीय मानक ब्यूरो, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, मेकॉन लिमिटेड, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (लोगो प्रायोजक), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, डाक विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी), भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल), खनिज अन्वेषण परामर्श लिमिटेड, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र, वामिका एंटरप्राइजेज, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), सीपीडीओ, कृभको, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, छत्तीसगढ़ उद्योग, छत्तीसगढ़ पर्यटन, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तथा भारतीय स्टेट बैंक सहित अनेक प्रतिष्ठित विभाग एवं संस्थान सहभागिता कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story