सूरजपुर : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। मंगलवार को कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कृषि क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले किसानों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसार इच्छुक किसान 31 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचार और उन्नत खेती को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक किसान नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकें।

पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विकासखंड स्तर पर स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। कृषि विभाग ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story