आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा 17 सितम्बर (हि. स.)। एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती के लिए 02 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https//aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story