राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति आवेदन 28 अक्टूबर तक, परीक्षा 12 दिसंबर को

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति आवेदन 28 अक्टूबर तक, परीक्षा 12 दिसंबर को


जगदलपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस सत्र 2026-27 की आवेदन तिथियों में संशोधन किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार पात्र विद्यार्थी अपना भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 अक्टूबर तक अपने स्कूल में जमा कर सकते हैं ।

स्कूल प्रमुखों को आवेदनों का सत्यापन कर 31 अक्टूबर तक निर्धारित परीक्षा केंद्र में जमा करना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्राध्यक्ष 12 नवंबर तक मंडल के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज करेंगे। विद्यार्थियों को आवेदन सीधे माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर नहीं भेजना है । अपूर्ण या गलत आवेदन निरस्त किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी । इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को दो पालियों में होगी। पहला पेपर सुबह 10 से 11.30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 1 से 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story