युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित


कांकेर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को राज्य स्तर पर प्रोत्साहित व सम्मानित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना के तहत 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र युवा एवं संस्थाएं अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

योजना के तहत प्रतिवर्ष एक उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में एक-एक प्रतिभावान युवा को पुरस्कृत करने का प्रावधान है। चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, प्रशस्ति पत्र और 05 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट युवा को 2.50 लाख रुपये तथा अन्य युवा रत्न श्रेणियों में चयनित प्रत्येक युवा को 01 लाख रुपये की सम्मान निधि से नवाजा जाएगा। योजना के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं पंजीकृत स्वैच्छिक संगठन पात्र होंगे। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन निर्णायक समिति द्वारा परीक्षण व भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत पात्र आवेदनों की अनुशंसा राज्य स्तरीय समिति को भेजी जाएगी। पात्र युवा एवं संस्थाएं अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों (आयु, निवास व उपलब्धि प्रमाण पत्र) के साथ जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768210 Articles

Share this story