ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित


ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघागुड़ा, भाटीगुड़ा, चितापदर, छेपड़ागुड़ा, नवागुड़ा, ओरना कैम्प, हजारीगुड़ा, शिवनागुड़ा एवं बम्हनी के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु नवीन आबंटन किया जाना है।

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत उक्त उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आगामी 15 दिसम्बर 2026 तक कार्यालयीन समयावधि में आवश्यक समस्त दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर में आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समयावधि के दौरान कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story