युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन अब 15 नवम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 5 नवम्बर (हि. स.)। युवा रत्न सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 नवम्बर 2026 कर दिया गया है।

कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 2 प्रतियों में कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, कक्ष क्रमांक-24, प्रथम तल, कुटुम्ब न्यायालय भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जमा कर सकते हैं। युवा रत्न सम्मान के संबंध में अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण के वेबसाइट https://sportsyw.cg.gov.in/cgsports/ से प्राप्त कर सकते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772659 Articles

Share this story