डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्काऱ के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 8 जुलाई (हि. स.)। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु कृषको से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।

पुरस्कार हेतु जिले के कृषक संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कार्यालय में निर्धारित तिथि तक आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है।

पुरस्कार हेतु कृषको को आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी,फोटो एवं वीडियो के साथ संलग्न करना होग़ा। अंतिम तिथि के चाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिये कृषि विभाग के वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते है।पुरस्कार अंतर्गत चयनित किसानों को राशि 2 लाख एवं प्रशस्ति पत्र राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2026 के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story