अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन 28 नवम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 24 नवम्बर (हि. स.)। सत्र 2026-27 में अध्यापन कार्य हेतु राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय, सिमगा में अतिथि व्याख्याता (वाणिज्य 1 पद) एवं अतिथि क्रीड़ाधिकारी (1 पद) के लिए यूजीसी विनियम 2018 के अनुरूप अर्हताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित हैं।

राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा के अधिकारियों के मुताबिक, इच्छुक आवेदक समस्त दस्तावेजों सहित 28 नवम्बर 2026 को सायं 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्वयं कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.govtcollegesimga.ac.in एवं महाविद्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782263 Articles

Share this story