आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु 02 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु 02 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित


जगदलपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। जिले के अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आगामी 02 दिसंबर तक ई-भर्ती आनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/ पर आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के आंगनबाड़ी केंद्र कोण्डलुर हांदापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका तथा आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दावाड़ा क्रंमाक 11 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती किया जाना हैं। उक्त भर्ती संबधी जानकारी हेतु जनपद पंचायत कार्यालय दरभा, एकीकृत बाल विकास कार्यालय दरभा सहित संबधित ग्राम पंचायतों करका एवं पेरमारास के कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story