आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की अन्यतम शुक्ला काे मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने विभिन्न राज्यों में संगठन और डिजिटल उपस्थिति को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को यह जिम्मेदारी दी गई है। अन्यतम शुक्ला वर्तमान में छत्तीसगढ़ आप के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम रहे हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अन्यतम शुक्ला अब छत्तीसगढ़ में प्रदेशस्तर का कार्यभार संभालने के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के कार्यों में भी अपना सहयोग और योगदान देंगे।

अन्यतम शुक्ला ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। उन्हाेंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज़ और सरकार की नीतियों के सच को सामने लाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीयस्तर पर पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम पूरी ईमानदारी से काम करेगी।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अन्यतम शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story