रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now

नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति भी किया जागरूक

रायपुर, 28 अक्टूबर (हि. स.)। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन द्वारा बुधवार को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस, रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले और डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों से संवाद कर रैगिंग के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

कार्यशाला में डीसीपी दीपमाला कश्यप ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रैगिंग के विभिन्न स्वरूपों और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आपसी सम्मान, सहयोग और अनुशासन की भावना अपनाने तथा महाविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने रैगिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों और दोषियों के विरुद्ध की जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैगिंग की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित प्राधिकरण या पुलिस को तत्काल दी जानी चाहिए, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित बना रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम बताए गए। साथ ही पिंक पेट्रोलिंग और महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई।

रायपुर कमिश्नरेट के साइबर जागरूकता अभियान और साइबर संकल्प के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल भुगतान से जुड़ी ठगी से बचाव के तरीके भी बताए गए। साइबर अपराध का शिकार होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षाविद भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story