माता बहादुर कलारिन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली : ओंकार साहू

WhatsApp Channel Join Now
माता बहादुर कलारिन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली : ओंकार साहू


माता बहादुर कलारिन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली : ओंकार साहू


माता बहादुर कलारिन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली : ओंकार साहू


माता बहादुर कलारिन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली : ओंकार साहू


धमतरी, 22 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ कलार समाज धमतरी के तत्वावधान में रविवार को ग्राम देमार के बाजार चौक में वार्षिक दीपावली मिलन समारोह एवं भगवान सहस्त्रबाहु जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजन में सामाजिक एकता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि माता बहादुर कलारिन और सहस्त्रबाहु अर्जुन का इतिहास गौरवशाली है, जो पूरे कलार समाज के लिए गर्व का विषय है। जिले में माता बहादुर कलारिन को देवी के रूप में पूजा जाता है। वे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। माता बहादुर कलारिन ने नारी उत्थान और सम्मान के लिए कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। मंडलेश्वर संतोष सिन्हा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नशामुक्ति और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। समाज में जागरूकता और आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन अलग-अलग गांवों में किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की माताओं और बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर एक बजे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। दोपहर दो बजे सामूहिक स्नेह भोज हुआ, वहीं तीन बजे सामाजिक प्रकरणों एवं विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण द्रोपती सिन्हा द्वारा माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

आयोजन में प्रदेश कोषाध्यक्ष डा बिशंभर सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य योगेश कविता बाबर, सचिव सुरेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष हेमशंकर सिन्हा, ग्राम पंचायत देमार के सरपंच बिमलेश मीनपाल, जनपद सदस्य योगेश मारकंडे, प्रदेश कोष निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, जिला संरक्षक कालीदास सिन्हा, जिला अध्यक्ष चंद्रहास सिन्हा, पूर्व प्रांतीय महामंत्री अभिमन्यु सिन्हा सोहन सिन्हा , निखिल कुमार सिन्हा सहित ग्राम देमार के सामाजिक प्रमुख एवं जिले तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु, माताएं और बहनें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कलार समाज देमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीताराम सिन्हा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781611 Articles

Share this story