जगदलपुर : भाजपा महिला मोर्चा बस्तर जिला के कार्यकारिणी की घोषणा

जगदलपुर : भाजपा महिला मोर्चा बस्तर जिला के कार्यकारिणी की घोषणा


जगदलपुर, 26 मई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुमति से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की अनुशंसा एवं संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, जिला प्रभारी जी वेंकट, भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा बस्तर जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने शुक्रवार को अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष किरण सेन, पद्मी कश्यप, ए. जानकी राव, अन्नपूर्णा नायडू, बिजली बैद्य बनायी गयी है।

जिला महामंत्री का दायित्व महेश्वरी ठाकुर व कुसुम परिहार संभालेंगी। जिला कोषाध्यक्ष रंजीता जोशी व सह कोषाध्यक्ष चमेली जिराम एवं जिला मंत्री मालती मण्डावी, देवती भारद्वाज, किरण दीवान, डाकेश्वरी पाण्डेय, शीला पटेल, कार्यालय प्रभारी कौशल्या साहू, सोशल मीडिया प्रभारी उमा मिश्रा, सह सोशल मीडिया प्रभारी माधवी मण्डल बनायी गयी हैं। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में रामकुमारी यादव, फुलेश्वर करई, आशा महापात्र, पुष्पा चंदेल, नाहिदा बानो, लक्ष्मी साहू, अनिता भारत, उमा गुप्ता, विभा सिंह, सुधा गुप्ता शामिल हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्य में दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, रोशन सिसोदिया, ममता राणा, मालती आचार्य, ममता तिवारी, प्रमिला कपूर और विशेष आमंत्रित सदस्य में वेदवती कश्यप, टिकेश्वरी मण्डावी, गोदावरी साहू शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story