जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण


जगदलपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। ग्रामीण अंचल में बाल विकास, बेहतर पोषण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मंगलवार को बस्तर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चेराकुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना कर इस नवीन भवन को ग्रामीणों एवं नौनिहालों को समर्पित किया।

लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्राथमिक शिक्षा और उत्तम पोषण की सबसे मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षक चित्रों, वर्णमाला व बाल-सुलभ आकृतियों से सुसज्जित इस नए भवन के बनने से नन्हे बच्चों को सुरक्षित, प्रेरणादायक व अनुकूल वातावरण मिलेगा। इससे केंद्र के संचालन सहित विभिन्न पोषण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट अधोसंरचना और जनसेवा के कार्य निरंतर प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767912 Articles

Share this story