बलरामपुर : लंबे समय से अनुपस्थित आंगनबाड़ी सहायिका सेवा से हटाई गई

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर जिले में लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिका के खिलाफ कार्रवाई की है। आज बुधवार काे विभाग ने विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत मरकाडांड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र आमाटीकरा की सहायिका सावित्री सांडिल्य को सेवा से पृथक कर दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, संबंधित सहायिका लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं। मामले की प्रक्रिया पूरी करने और चयन समिति से अनुमोदन मिलने के बाद उन्हें सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story