बारिश के बीच महापौर ने विभिन्न वार्डों का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
बारिश के बीच महापौर ने विभिन्न वार्डों का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


जगदलपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। निगम महापौर संजय पांडे और नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच शहर विभिन्न वार्डों का का दौरा कर जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वार्ड भ्रमण के दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिटी ग्राउंड के सामने स्थित विशाल आम का पेड़ बारिश की वजह से धराशाई हो गया तो महापौर तत्काल वहां पहुंचे । इस दौरान एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, पार्षद कुबेर देवागंन , नगर निगम कर्मचारी हेमंत श्रीवास , अनिल ठाकुर एवं निगम का अमला उपस्थित रहा। आम के पेड़ के गिरने की वजह से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी, निगम कर्मियों ने आम के पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। वहीं शहर के शहीद पार्क सहित कुछ स्थानों पर जल भराव की सूचना पर महापौर ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई ।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि सुबह से हो रही बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर उन्हें जल भराव की सूचना मिली थी ,जिसके बाद उन्होंने निगम कर्मियों को इसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे । इस दौरान निगम कर्मियों द्वारा पानी की निकासी में जो भी अवरोध था ,उसे तत्काल हटाया गया है । महापौर ने बारिश के दौरान नगारिकों से जलजनित रोगों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि घरों में पानी का जमाव न होने दें ,तथा नालियों में प्लास्टिक की बोतलें, झिल्ली जैसे पानी के प्रवाह में बाधा डालने वाले वस्तुओं का न फेंके और उसे डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी में डालें। उन्ने कहा कि नगर पालिक निगम जगदलपुर बारिश को लेकर सचेत है और जलभराव की स्थिति से निपटने में सक्षम है । जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story