कार-एंबुलेंस की टक्कर में एंबुलेंस पलटी, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
कार-एंबुलेंस की टक्कर में एंबुलेंस पलटी, तीन घायल


काेंड़ागांव, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के फरसगांव थान क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर चिचाड़ी पुल के पास आज शुक्रवार काे कार और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद एंबुलेंस सड़क पर पलट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद घायलों को 112 की मदद से तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार एनएच-30 पर चिचाड़ी पुल के पास कार और एंबुलेंस के मध्य हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति को कमर के पास गंभीर चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलने पर 112 की मदद से सभी घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल में सभी का उपचार जारी है हादसे के बाद सड़क पर पलटी एंबुलेंस के कारण यातायात प्रभावित हुआ। फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर हाईवे पर आवागमन काे सुचारू रूप से शुरू करवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story