दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

WhatsApp Channel Join Now
दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज


दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज


जांजगीर-चांपा, 21 अगस्त (हि. स.)। राहौद में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान भोजन करने के बाद 10 लोग अस्वस्थ हो गए थे। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राहौद में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की स्थिति अधिक खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ रेफर किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ आर के तम्बोली ने शुक्रवार काे बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर 21 अगस्त को विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पामगढ़ एवं तहसीलदार राहौद ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सकों द्वारा सभी प्रभावित लोगों का आवश्यक उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवार के निवास स्थल का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित होटल में आवश्यक जांच के लिए खाद्य निरीक्षक पामगढ़ को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपयोग किए जा रहे पानी की जांच एवं आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन कर जल को कीटाणुरहित करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए हैं। वर्तमान में सभी प्रभावित लोगों की स्थिति सामान्य है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story