धमतरी में मोबाइल पर आया अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई तेज बारिश

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी में मोबाइल पर आया अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई तेज बारिश


धमतरी, 27 जुलाई (हि.स.)। तेज ध्वनि के साथ देर शाम धमतरी में कुछ लोगों के मोबाइल पर बारिश व आंधी तूफान होने का अलर्ट आया। देखते ही देखते अंचल में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी तूफान व गरज चमक से लोगों की चिंता बढ़ गई।

आषाढ़ माह के अंतिम सप्ताह में अंचल में अच्छी बारिश हो रही है। आषाढ़ माह खत्म होने के दो दिन पहले 27 जुलाई को अंचल में सुबह से बारिश हुई। कुछ समय तक तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। शाम को अचानक कई लोगों के मोबाइल पर तेज आवाज के साथ भारी बारिश की चेतावनी मिली। देखते ही देखते देर शाम को तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक हुई। लोग बारिश में फंसे रहे। तेज बारिश व आंधी तूफान से बचने लोग छांव की तलाश में यहां वहां रूके। देर शाम सात बजे तक बारिश होती रही। बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज बारिश थमने के बाद भी अंचल में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश थमने के बाद खरीफ धान फसल की रोपाई में तेजी आएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story