अकलतरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, कुओं और आसपास के परिसरों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
अकलतरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, कुओं और आसपास के परिसरों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश


जांजगीर चांपा/अकलतरा, 27 सितम्बर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को अकलतरा नगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर भाजपा मंडल, पार्षदों, एल्डरमैन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन प्रमुख कुओं एवं उनके आसपास के परिसरों की साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत अंबेडकर चौक के पास स्थित कुएं से हुई। इसके बाद गांधी भवन परिसर के पास स्थित कुएं तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर और वहां स्थित कुएं की सफाई की गई। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ और सुंदर अकलतरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री नन्द चौधरी, मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, कार्यक्रम संचालक आशीष प्रसाद, पार्षद सुरेश मिर्चन्य, दिनेश दास, मुरलीधर मिश्रा, देवव्रत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story