बलरामपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश


बलरामपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश


बलरामपुर, 24 जून (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को गति देने और राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को लेकर आज बुधवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पंजीयन कार्य में तेजी लाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरईओ से प्राप्त लंबित किसानों की सूची के आधार पर सचिव एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से सत्यापन कर पंजीयन कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही उन्होंने मैदानी अमले को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर किसानों को पंजीयन के महत्व और लाभों की जानकारी देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पंजीयन कार्य को द्रुत गति से पूरा कर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध अतिक्रमण, नामांतरण, खाता विभाजन, त्रुटि सुधार सहित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई।

उन्होंने 0 से 6 माह, 1 से 3 वर्ष तथा 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही व्यपवर्तन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, प्रमोद गुप्ता, आर.एन. पाण्डेय सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story