कवर्धा जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
Jun 23, 2026, 20:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 23 जून (हि.स.)। कलेक्टर गोपाल वर्मां द्वारा मंगलवार को कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 1 करोड़ 64 लाख 69 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी कवर्धा, जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला और विद्युत विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। यह प्रशासकीय स्वीकृति उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की अनुशंसा पर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

