राष्ट्रपति के जगदलपुर प्रवास काे लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति के जगदलपुर प्रवास काे लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण


जगदलपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास काे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपने बस्तर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दशहरा में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगी। यहां वे मांझी-चालकी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी, इसके बाद राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने आज शुक्रवार काे कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, व्हीआईपी और आम लोगों के आने-जाने के रास्ते, पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और पार्किंग की व्यवस्था देखी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं एसपी शलभ सिन्हा ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762151 Articles

Share this story