बकायादारों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई, 40 वार्डों में चलेगा अभियान
धमतरी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम की राजस्व वसूली टीम ने 15 अक्टूबर को जलकर के बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पोस्ट ऑफिस वार्ड में दो नल कनेक्शन विच्छेद किए। निगम द्वारा जलकर वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि बकायादारों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शहर के सभी 40 वार्डों में लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए समय पर जलकर की राशि जमा करें और भुगतान की रसीद अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को की गई कार्रवाई में मोहम्मद शेरखान, समर्थ रणसिंह, पुरुषोत्तम प्रजापति, छबि प्रजापति, सत्यम मूर्ति, दीपक पांडेय, पंचराम, कामता चौबे, खिलेश साहू, आलोक तिवारी, निलेश कोर्राम, भानु सिन्हा, स्मिता गुप्ता, निर्मला साहू, तारा सोना और राधिका पदमवार सहित राजस्व वसूली टीम के सदस्य शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

