अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दाे चैन माउंटेन मशीन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दाे चैन माउंटेन मशीन जब्त


जांजगीर-चांपा 04 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज बुधवार काे ग्राम नवागांव स्थित रेत खदान क्षेत्र में जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं लोडिंग में संलिप्त 02 चैन माउंटेन मशीनें पाई गईं। चालक एवं मालिक के फरार होने के कारण दोनों मशीनों को लावारिस अवस्था में जब्त कर सील किया गया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंतत्रण हेतु जिलास्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमानुसार उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story