खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन भण्डारण पर कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त

WhatsApp Channel Join Now
खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन भण्डारण पर कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त


खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन भण्डारण पर कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त


जांजगीर-चांपा 24 मार्च (हि. स.)। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु खनिज विभाग के उडनदस्ता दल द्वारा मंगलवार को जिले के केवा, नवापारा, भादा, पुछेली, पिपरदा, बम्हनीडीह, केराकछार, खोरसी, देवरघटा, शिवरीनारायण आदि क्षेत्र का औचक जांच किया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि, जांच के दौरान जिले में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते कुल 15 प्रकरण दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिसमें खनिज रेत अवैध परिवहन के 9 प्रकरण (6 ट्रेक्टर, 3 हाईवा), मिट्टी (ईंट) के 3 प्रकरण (3 ट्रेक्टर) तथा खनिज चूनापत्थर अवैध परिवहन के 3 प्रकरण (3 ट्रेक्टर) शामिल है। जप्त वाहनों को जिले के जांच क्षेत्र अंतर्गत स्थित थाना, शिवरीनारायण, पामगढ़, बिर्रा, पंतोरा तथा पुलिस लाईन जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज अधिनियम के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story