एसिड फेक कर हमला, नाबालिग समेत दो लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
एसिड फेक कर हमला, नाबालिग समेत दो लोग घायल


धमतरी, 14 मई (हि.स.)। मोबाइल से बात करने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने बर्तन साफ करने के एसिड से हमला कर दिया। हादसा में एक नाबालिग समेत लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थिति को देखते हुए नाबालिग घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे शहर के गणेश चौक के पास खोड़िया तालाब के रास्ते में मोबाइल से बातचीत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद के दौरान अचानक एक पक्ष ने दूसरे पर बर्तन धोने का एसिड फेंक कर हमला कर दिया। एसिड हमला में एक पक्ष के विनय गौली 17 वर्ष पुत्र शत्रुघन गंभीर रूप से झुलस गया। इस विवाद के दौरान बीच बचाव करते हुए बैंड संचालक लक्की बावने भी झुलस गए। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। इसमें से विनय गौली को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। जबकि लक्की का उपचार धमतरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एसिड हमला में दोनों घायल 25 से 30 प्रतिशत झुलसे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला कसेर परिवार का है। सुमित कसार के मोबाइल से किसी महिला को फोन करने कहा गया। इसी से ही विवाद बढ़ गया। संतोष कसार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बेटे सुमित के मोबाइल से पड़ोसी ने किसी महिला को फोन किया था। इसके बाद बुधवार रात अचानक 15-20 लोग उसके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। भाई सूरज कसार को गंभीर चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सागर कसार को भी चोटें आई है। सुचित्रा ने बताया कि उससे भी मारपीट की गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। एसिड हमला करने वाले आरोपितों को ढूंढा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story