घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

WhatsApp Channel Join Now
घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


जांजगीर-चांपा, 15 मार्च (हि. स.)। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आज रविवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को प्रार्थिया छोटे बाई चंद्रा ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, जमीन बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश के कारण आरोपित महावीर चंद्रा (56) निवासी कीरित थाना नवागढ़ ने मामूली बात पर उसके घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौच की और डंडे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 87/26 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।

मामले की जांच के दौरान नवागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महावीर चंद्रा को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story