केशकाल घाट में ओवर टेकिंग विवाद पर तलवार से हमला करने वाला आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
केशकाल घाट में ओवर टेकिंग विवाद पर तलवार से हमला करने वाला आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। जिले के केशकाल घाट में यातायात नियमों का पालन ना कर गलत ढंग से ओवर टेकिंग कर वाद विवाद करने वाले वाहन चालक पर कार्यवाही करते हुए केशकाल पुलिस ने आज शुक्रवार काे जेल दाखिल कर दिया है ।

पीड़ित तारसेन सिंह (उम्र 57 वर्ष) निवासी जनता कॉलोनी हिरापुर रायपुर कबीर नगर रायपुर अपने साले हिरासिंह के साथ 18 चक्का ट्रेलर वाहन क्रमांक एनएल-01-एई-7424 में लोहे की रेल पटरी लेकर रायपुर से वारंगल जा रहा था। इसी दौरान केशकाल स्थित गिरिदीप स्कूल के पास एनएच-30 मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी-07-डीसी-7213 के चालक विक्रम सिंह द्वारा पीड़‍ित के वाहन को ओवर टेक कर रास्ते में रोक दिया गया। ओवर टेक करने की बात को लेकर आरोपी विक्रम सिंह द्वारा तारसेन सिंह एवं उनके साला हिरासिंह से वाद-विवाद करने लगा तथा अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने ट्रेलर वाहन से धारदार तलवार निकाल कर तारसेन सिंह एवं हिरासिंह पर हमला कर दिया।

आरोपि‍त विक्रम सिंह निवासी अर्जुन नगर सुपेला जिला दुर्ग के विरूध्द थाना केशकाल में अप० क0 187/2026 धारा 296, 115(2), 351 (3) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपि‍त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई मे निरीक्षक रितेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक. सुरेश मरकाम, हेमन्त देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राखी यादव प्रआर. 275 ईश्वर नेताम, 97 विनय बघेल, मप्रआर. 207 बिमला मण्डावी आरक्षक धर्मेन्द्र नेगी, मनोहर निषाद, सदासिंह नेताम लिलेश्वर ध्रुव, महिला आरक्षक सुमन आयाम, सोनल यादव गो.सै. अनिल कुलदीप का याेगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776693 Articles

Share this story